विधायक भाटी के प्रयासों से क्षेत्र को रही सौगातेंं, अब बिजली की समस्या से मिलेगी निजात
खुलासा न्यूज,बीकानेर। क्षेत्र के किसानों को वर्षों से वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गडिय़ाला में नवनिर्मित 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि गडिय़ाला क्षेत्र पूर्णत: कृषि आधारित है। यहां बड़ी संख्या में संचालित ट्यूबवेलों के कारण किसानों को लंबे समय से कम वोल्टेज एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन की स्वीकृति से लेकर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक लगातार प्रयास किए, जिसका परिणाम आज क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया है।
विधायक भाटी ने कहा कि इस ग्रिड सब-स्टेशन के शुरू होने से केवल गडिय़ाला ही नहीं, बल्कि हिराई की ढाणी, मंडाल भाटियान सहित आसपास के गांवों में भी विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारू, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थिर होगी। इससे किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा मिलेगी, वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी बेहतर विद्युत सेवा का लाभ प्राप्त होगा।
विधायक भाटी ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से कोलायत विधानसभा क्षेत्र में विद्युत, पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है।
इस अवसर पर वर्तमान सरपंच रामेश्वर भूतड़ा, पूर्व सरपंच रामेश्वर जाजड़ा, करणी सिंह रावलोत, इंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, खींव सिंह बरसलपुर, खींव सिंह अग्नेऊँ, सुजान सिंह सोढ़ा, जय सिंह हाड़ला, मंगेज सिंह हाड़ला, युद्धवीर सिंह हाड़ला, भींव सिंह गिरिराजसर, रघुवीर सिंह, देवीसिंह, अचल सिंह, पृथ्वी सिंह राणासर, पवन जोशी, रामेश्वर सुथार, कोडराम नाई, मूल सिंह भाटी, सहदेव सिंह, हरूराम मेघवाल, नख़्तराम, गोविन्दराम, बाबू सिंह भाटी, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (एक्सईएन) मनमोहन सिंह, कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) ओमप्रकाश जाखड़, मनोहर सिंह सियाणा, धूड़ सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ