ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा सामूहिक क्षमायाचना पत्र, घटना पर जताया खेद,पढ़े खबर
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा सामूहिक क्षमायाचना पत्र, घटना पर जताया खेद,पढ़े खबर
बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव के दौरान ग्राम कैला में पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई अप्रिय घटना को लेकर ग्रामीणों ने खेद जताया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को सामूहिक क्षमायाचना पत्र सौंपकर घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव के दौरान ग्राम कैला, थाना छतरगढ़ क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच दुर्भाग्यवश अप्रिय घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा भी दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से घटना के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि भविष्य में गांव में शांति और सद्भाव बनाए रखा जाएगा तथा कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से सामूहिक क्षमायाचना स्वीकार करने की अपील करते हुए दर्ज प्रकरण में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और नियमानुसार राहत प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ