Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ग्रामीणों की सतर्कता से चोर गैंग के दो सदस्य पकड़े, चोरी की कोशिश नाकाम

Bansal sadi
2 weeks ago
ग्रामीणों की सतर्कता से चोर गैंग के दो सदस्य पकड़े, चोरी की कोशिश नाकाम

ग्रामीणों की सतर्कता से चोर गैंग के दो सदस्य पकड़े, चोरी की कोशिश नाकाम

बीकानेर। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के डेलवा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से चोर गैंग के दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। देर रात पिकअप लेकर पहुंचे संदिग्धों ने सरकारी ट्यूबवैल की केबल काटने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार चोर गैंग के सदस्य पिकअप लेकर डेलवा गांव पहुंचे और मंदिर के पास वाहन खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने नंबर-2 सरकारी ट्यूबवैल के स्टार्टर रूम से ट्यूबवैल तक लगी करीब 150 मीटर केबल काटने का प्रयास शुरू किया।

इसी दौरान गांव के कुछ लोगों की नींद खुल गई और उन्हें मौके पर संदिग्ध लोग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो संदिग्ध घबरा गए और वहां से भागने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की पकड़ में आए दोनों संदिग्धों और पिकअप वाहन को अपने साथ ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अब पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ फरार व्यक्ति की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: