Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चार आरोपी राउंडअप

rk
1 month ago
बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चार आरोपी राउंडअप
बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चार आरोपी राउंडअप
 
बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जांच रही है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के झाडेली गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज मेघवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर  घर में घुसने के बाद रात कुछ लोग युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
सूत्रों के अनुसार, मामला एक महिला से जुड़े अवैध संबंधों से संबंधित बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब महिला के सीनियाला गांव निवासी परिजनों को इस संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने गुस्से में आकर युवक को पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में घायल मनोज को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को राउंडअप किया है। पूरे मामले की जांच सीओ जरनैल सिंह और सीआई आलोक सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: