नवरात्र पर खाओसा लेकर आया व्रत स्पेशल फलाहारी मिठाई और नमकीन की वृहद रेंज
नवरात्र पर खाओसा लेकर आया व्रत स्पेशल फलाहारी मिठाई और नमकीन की वृहद रेंज
बीकानेर, 9 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रा पर्व रविवार से शुरू हो रही है। यह नौ दिन देवी उपासना के रहेंगे। नौ दिनों में लोग उपवास भी करेंगे। ऐसे में बीकानेर की ख्यातिनाम प्रतिष्ठान खंडेलवाल मिष्ठान "खाओसा" श्रद्धालुओं के व्रत और त्योहार के स्वाद का ध्यान रखते हुए व्रत स्पेशल मिठाइयां, फलाहारी नमकीन, कुकीज और आकर्षक गिफ्ट पैक लेकर आया है।
खाओसा के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर ग्राहकों के लिए शुद्ध देसी घी से बनी फलाहारी मिठाइयों पर विशेष फोकस किया गया है।
व्रत स्पेशल में क्या-क्या मिलेगा:
खाओसा में आपको मिलेगी काजू की बर्फी, बादाम बर्फी, काजू रोल, कलाकंद, मलाई लड्डू, केशर पेठा, रसमलाई, राजभोग, केशर युक्त संदेश, रसगुल्ला, माखनबड़ा, रसमाधुरी, छैनाटोस्ट, अंजीर बर्फी, स्पेशल गंडेरी सहित कई तरह की वैराइटीज सहित कई तरह की फलाहारी मिठाइयां। साथ ही व्रत में खाने योग्य रोस्टेड मखाना, फलाहारी मिक्सर, साबूदाना नमकीन और कई तरह की व्रत स्पेशल नमकीन की वैराइटीज भी उपलब्ध है। इसके अलावा ड्राई फ्रुट सहित गिफ्ट पैक भी विशेष तैयार किए गए है। उन्होंने बताया कि क्वालिटी और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि व्रतधारी बेझिझक स्वाद का आनंद ले सकें। सभी प्रोडक्ट खाओसा के गजनेर रोड एवं जयपुर रोड स्थित आउटलेट पर उपलब्ध।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ