Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विधि विद्यार्थियों के लिए न्याय नीति; इंटर्नशिप प्रोग्राम का पोस्टर लॉन्च

rk
2 months ago
विधि विद्यार्थियों के लिए न्याय नीति; इंटर्नशिप प्रोग्राम का पोस्टर लॉन्च

विधि विद्यार्थियों के लिए “न्याय नीति” इंटर्नशिप प्रोग्राम का पोस्टर लॉन्च

बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विधि विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम “न्याय नीति” का पोस्टर विमोचन शनिवार को बीकानेर बार एसोसिएशन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम से कानून के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रिज रतन व्यास ने कहा कि “न्याय नीति” जैसे इंटर्नशिप प्रोग्राम विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किताबों तक सीमित ज्ञान के साथ-साथ कोर्ट की कार्यप्रणाली को समझना भी जरूरी है, जिससे विद्यार्थी भविष्य में बेहतर अधिवक्ता बन सकें।

बार एसोसिएशन सचिव हेमंत सिंह चौहान ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हैं। वहीं, प्रांत राज्य विश्वविद्यालय सह-संयोजक रेवंत सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को अनुभवी अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में एडवोकेट अभय सिंह, प्रांत विधि कार्य सह-संयोजक आदित्य व्यास, प्रांत कार्यसमिति सदस्य छाया पांडे, महानगर सहमंत्री योगेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए लाभकारी बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि “न्याय नीति” इंटर्नशिप के माध्यम से विधि के छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव, मार्गदर्शन और करियर के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: