Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कैफिनेटेड बेवरेज 'रेड बुल' के 608 कैन सीज

Bansal
4 months ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कैफिनेटेड बेवरेज 'रेड बुल' के 608 कैन सीज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राज्य में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स बोथरा एंड संस के प्रतिष्ठान एवं गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की।
सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसएआई अधिनियम) के तहत नमूना लिया गया तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक उक्त उत्पाद के 608 कैन सीज किए गए हैं। 

 


उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के अनुसार कैफिनेटेड बेवरेज के लेबल पर स्टिम्युलेट्स माइंड, एनर्जाइज बॉडी, एनर्जी ड्रिंक अथवा स्पोर्ट्स ड्रिंक जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक प्रचार की श्रेणी में माना जाता है। इसी संबंध में एफएसएसएआई द्वारा विभिन्न प्रमुख बेवरेज ब्रांडों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

 


डॉ. साध ने बताया कि अधिक कैफीन युक्त ऐसे पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों तथा कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए खाद्य सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि लिए गए नमूने को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: