Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

यूआईटी सचिव सहित पांच को किया गया सस्पेंड, एक ही जमीन के दो पट्टे जारी करने का मामला

Bansal sadi
2 months ago
यूआईटी सचिव सहित पांच को किया गया सस्पेंड, एक ही जमीन के दो पट्टे जारी करने का मामला

खुलास न्यूज,नेटवर्क। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही जमीन के दो पट्टे जारी करने पर यूआईटी सचिव सहित पांच को सस्पेंड कर दिया है। मामला श्रीगंगानगर से जुड़ा है। जहां पर े एक ही भूखंड पर दो पट्टे जारी करने और जनसुविधा के लिए आरक्षित जमीन पर व्यावसायिक पट्टे देने के मामले में श्रीगंगानगर यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

 

इसके साथ ही चार अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार को सीएम कार्यालय में आयोजित राज उन्नति की छठी बैठक में यह प्रकरण सामने आया। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव लेखराज सैनी ने जारी आदेश में यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा, एईएन संदीप वर्मा, पटवारी रतनलाल, यूडीसी सुनील और एडीसी जितेंद्र को निलंबित किया है।

 

 

सभी के खिलाफ 16 सीसी के तहत विभागीय कार्रवाई भी होगी। निलंबन आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि असीजा के खिलाफ विभागीय जांच पहले से विचाराधीन है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय शासन सचिव, कार्मिक विभाग, जयपुर रहेगा। जांच में सामने आया कि यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा के खिलाफ पिछले समय में 10 से 15 शिकायतें उच्चाधिकारियों और सरकार तक पहुंच चुकी हैं। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: