खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोलर प्लांटों में चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बज्जू पुलिस थानाधिकारी चन्द्रजीत भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 5, 18 और 21 जुलाई को हुई चोरी के मामलों में जांच करते हुए वारदातोंं को ट्रेस आउट किया। पुलिस ने प्लांट में लगाातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने विभिन्न सोलर प्लांट से डीसी केबल व अन्य सामान चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कोलायत के रहने वाले सीनानाथ उर्फ सुनील, मुकेश नाथ उर्फ टिकड़ी, विजयनाथ उर्फ विजय, जगदीश नाथ उर्फ मुकेश, किशन नाथ को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है। जिनसे चोरी का माल बरामद किया गया हैै साथ अन्य वारदातों के सम्बंध में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में ओमप्रकाश, सोनू शर्मा, धमेन्द्र, जोगेन्द्र, हरविन्द्र, किशन, संपतलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ