Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

5 months ago
पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

पाली जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को दो गाड़ियों में नशे के सामान की तस्करी की सूचना मिली थी। आरोप है कि पीछा करने पर एक गाड़ी में सवार युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लग गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात गुरुवार देर रात खिंवाड़ा थाना क्षेत्र की है। एएसपी चैनसिंह महेचा ने बताया - एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स गुरुवार रात को दो गाड़ियों का पीछा कर रही थी। फोर्स को गाड़ियों में ड्रग्स होने का शक था। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में एक गाड़ी ओवरस्पीड करते हुए फरार हो गई। जबकि, दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए टीम ने गाड़ी के चक्कों के आगे स्ट्रीक डालकर टायर बदमाशों की गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया। दीवेर घाटी के निकट गाड़ी रूकते ही पर उसमें सवार युवक ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में ANTF टीम ने फायर किया। जिसमें कार में सवार करीब भुट्‌टों (36) नाम के युवक के सीने में गोली लग गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: