भैरूंनाथ मंदिर के पास होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाड़ियों को भी मारी टक्कर
भैरूंनाथ मंदिर के पास होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाड़ियों को भी मारी टक्कर
बीकानेर। कोडमदेसर भैरूंनाथ मंदिर के पास होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग करने और उनकी गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गजनेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अमित बिश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 1 नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ियों में कोडमदेसर भैरूंनाथ मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद सभी मंदिर के पास स्थित एक होटल पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान फॉर्च्यूनर, दो पिकअप और दो कैंपर गाड़ियों में कुछ लोग वहां पहुंचे। परिवादी के अनुसार, इनमें से संतोष, मुकेश बिश्नोई, विष्णु और हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू पिस्टल लेकर नीचे उतरे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
अमित और उसके दोस्तों ने जान बचाने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कैंपर गाड़ी से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके साथ ही स्कॉर्पियो पर भी गोलियां चलाई गईं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों की एक कैंपर गाड़ी खराब होने के कारण मौके पर ही छूट गई। गजनेर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ