Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: जाने किसानों को कब से मिलेगा सिंचाई का पानी, एक ग्रुप का पानी का रेगुलेशन जारी

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर: जाने किसानों को कब से मिलेगा सिंचाई का पानी, एक ग्रुप का पानी का रेगुलेशन जारी

बीकानेर: जाने किसानों को कब से मिलेगा सिंचाई का पानी, एक ग्रुप का पानी का रेगुलेशन जारी

बीकानेर। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। पीने के पानी का पर्याप्त स्टोरेज होने के बाद अब इंदिरा गांधी नहर से किसानों को सिंचाई पानी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नहर विभाग के अधिकारियों के अनुसार 25 मई से तीन में से एक ग्रुप को पानी का रेगुलेशन जारी किया जा सकता है। हरिके बैराज में जलस्तर बढ़ने के बाद विभाग ने सिंचाई सप्लाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे खरीफ सीजन की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। नहर विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिंचाई पानी छोड़ने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फिलहाल विभाग स्तर पर तैयारी चल रही है और एक-दो दिन में इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। पानी की बेहतर उपलब्धता को देखते हुए सिंचाई रेगुलेशन की तैयारी तेज कर दी गई है।

 फिलहाल हरिके बैराज पर 689 फीट पानी दर्ज किया गया है। 22 मई के बाद जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते नहर प्रणाली में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है और अब सिंचाई पानी देने की तैयारी की जा रही है। पश्चिमी राजस्थान में खरीफ सीजन के दौरान मुख्य रूप से बाजरा, मोठ, ग्वार, मूंग, तिल, मूंगफली और कपास की बुवाई की जाएगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह से बुवाई का काम रफ्तार पकड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी दौरान प्री-मानसून बारिश भी शुरू हो सकती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त राहत मिलेगी और खेती का काम तेज होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: