किसान परिवार को हुआ नुकसान, लगी आग तो सामान हुआ स्वाह, बकरी भी जली
खुलासा न्यूज,बीकानेर। तेज आंधी और तूफान के चलते किसान परिवार को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर की रोही की है। जहां पर किसान परिवार मन्नीराम के खेत में बने झोपड़े में आज आाए तूफान के चलते भीषण आग लग गयी। तेज हवाओं के चलते आग कुछ ही मिनटों में फैल गयी। इस आग में झोपड़े में रखे घरेलू सामान स्वाह हो गया। जानकार ीके अनुसार आग में राशन, कपड़े, माचा, डीएपी, सूरिया के कट़्टे, कई क्विंटल अनाज, तिरपाल जलकर राख हो गए। इस आगे में एक बकरी भी ङ्क्षजदा जल गयी। वहीं एक मेमना घायल हो गया। आग के बाद किसान परिवार मायूस है ओर अब खुले में रहने को मजबूर हो गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ