Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, चार मंडियां बंद,  इस दिन से चक्का जाम का ऐलान

Bansal
2 weeks ago
सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, चार मंडियां बंद,  इस दिन से चक्का जाम का ऐलान

सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, चार मंडियां बंद,  इस दिन से चक्का जाम का ऐलान

बीकानेर। रबी फसल के लिए सिंचाई पानी के स्थाई रेगुलेशन की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। किसानों के समर्थन में खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां बंद रहीं। व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रखकर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।

किसान रबी फसल के लिए सिंचाई पानी का स्थाई और निर्धारित रेगुलेशन तय करने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि नहरी पानी की पर्याप्त और नियमित उपलब्धता नहीं होने से रबी की फसल प्रभावित होने की आशंका है। मांगों को लेकर किसान प्रतिनिधियों और इंदिरा गांधी नहर के चीफ इंजीनियर के बीच देर रात तक वार्ता हुई, लेकिन किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता विफल होने के बाद किसानों में नाराजगी और बढ़ गई है।

चार मंडियां बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियों में कारोबार बंद रहा। धान मंडियों और बाजारों में अधिकांश दुकानों के शटर बंद रहे। व्यापारियों के समर्थन से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।

24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान

वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। किसानों ने 24 सितंबर को चक्का जाम करने की घोषणा की है। घड़साना और अनूपगढ़ क्षेत्र इस आंदोलन के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: