Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

नापासर में गाडिय़ों की भिड़ंत के बाद परिवार पर हमला,तलवार-रिवॉल्वर से हमले और चेन-नकदी लूटने का आरोप

Bansal
6 hours ago
नापासर में गाडिय़ों की भिड़ंत के बाद परिवार पर हमला,तलवार-रिवॉल्वर से हमले और चेन-नकदी लूटने का आरोप


नापासर में गाडिय़ों की भिड़ंत के बाद परिवार पर हमला,तलवार-रिवॉल्वर से हमले और चेन-नकदी लूटने का आरोप
नापासर । नापासर क्षेत्र के राजेरा गांव के पास गाडिय़ों की भिड़ंत के बाद हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दूसरी कार में सवार लोगों ने एक परिवार पर तलवार, रिवॉल्वर, लाठियों और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पीडि़त परिवार के सदस्य से सोने-चांदी के जेवर और नकदी छीनने का भी मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पानी पीने के लिए रुकी कार को मारी गलत दिशा से टक्कर
परिवादी विजयदास साध ने नापासर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 4:15 बजे वे अपनी स्विफ्ट कार से लूणकरणसर से काकड़ा लौट रहे थे। राजेरा गांव में सडक़ किनारे गाड़ी रोककर जब वे पानी पी रहे थे, तभी सामने से गलत दिशा से आई एक अर्टिगा कार (क्रछ्व 07 क्च 2059) ने उनकी गाड़ी को तेज टक्कर मार दी, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, लूटी चेन व नकदीटक्कर के बाद अर्टिगा कार से बाबूलाल जाखड़, मनोज, कालूराम जाट और अन्य लोग हाथों में तलवार, डंडे और लोहे के पाइप लेकर नीचे उतरे और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी बीच दो अन्य हथियारबंद लोग रिवॉल्वर और लोहे का पाइप लेकर पहुंचे। हमले के दौरान आरोपियों ने परिवादी के भाई राजेश के गले से चांदी की चेन तोड़ ली और जेब में रखे ₹3,000 लूट लिए।
जान से मारने की धमकी देकर भागे, पुलिस जांच में जुटीघटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने और राजेरा निवासी जमुनालाल सारस्वत के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते वे थाने में शिकायत करने पर काकड़ा आकर जान से मारने की धमकी दे गए।नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लिखमाराम को सौंपी गई है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: