Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

एपेक्स हॉस्पिटल्स बीकानेर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गुरजीत कौर ने नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया, 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने लिया भाग

Bansal
2 weeks ago
एपेक्स हॉस्पिटल्स बीकानेर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गुरजीत कौर ने नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया, 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने लिया भाग

एपेक्स हॉस्पिटल्स बीकानेर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गुरजीत कौर ने नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया, 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने लिया भाग

बीकानेर, 20 सितम्बर 2026: एपेक्स हॉस्पिटल्स, बीकानेर द्वारा नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग प्रोफेशनल्स के ज्ञान, कौशल और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

मुख्य अतिथि डॉ. राहुल हर्ष और 
डॉ. सिद्धार्थ असवाल रहे।
विशिष्ट अतिथि श्री अब्दुल वाहिद
नर्सिंग इन एक्शन थीम पर ज्ञानवर्धक सत्र की तारीफ की।

इसमें नर्सिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र रखे गए थे। ड़ा अलका स्वामी द्वारा वर्क एथिक्स,  डॉ. हरमीत सिंह द्वारा नर्सों के लिए मेंटल हेल्थ और सेल्फ केयर, और डॉ. शुभम जानू द्वारा H.A.I. पर व्याख्यान होगा। 
डॉ. कविता शर्मा क्वालिटी ब्लड सैंपलिंग,  श्री शत्रुघ्न पारीक द्वारा कोड ब्लू और डॉ. राजेंद्र बिश्नोई द्वारा हैंड्स ऑन BLS ट्रेनिंग दी  गई। 

डॉ. गुरजीत कौर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में गुणवत्ता, सेवा भाव एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया कौशल को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग समुदाय को नवीनतम ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं निरंतर सीखने के अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि नर्सिंग समुदाय को नवीनतम ज्ञान एवं प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया जाए, ताकि मरीजों को और बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।”

— डॉ. गुरजीत कौर
Medical Director
APEX HOSPITALS BIKANER

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: