ड्रोन ने दिखाया जलवा: बीकानेर से जुड़े अनेक ऐतिहासिक दृश्यों को उकेरा, पढ़ेें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर सीएम बीकानेर में है। जहां पर वो अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बीकानेर के राजकीय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान लगभग 600 ड्रोन्स का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ड्रोन शो के दौरान देवी माँ करणी जी, गंगाङ्क्षसह जी, ऑपरेशन सिंदुर सहित अनेक चित्रों को उकेरा गया जो कि करीब 3-4 किलोमीटर दूर तक देखा गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ