बीकानेर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद, क्रॉस केस दर्ज, एक महिला सहित तीन लोग घायल
बीकानेर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद, क्रॉस केस दर्ज, एक महिला सहित तीन लोग घायल
बीकानेर। महाजन क्षेत्र के गुसाईणा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से घर में घुसकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाते हुए महाजन थाने में परस्पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। झगड़े में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त को दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद 9 अगस्त को कुछ लोग लाठियां व गंडासी लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पिता और मां से गंभीर मारपीट की। पीड़िता ने घर से 6 लाख 75 हजार रुपए नकद और दुकान की बिक्री के 8 हजार रुपए छीन ले जाने का भी आरोप लगाया है।
वहीं, दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त को उनके भाई का रास्ता रोकने के बाद 9 अगस्त को आरोपियों ने उनके भतीजों की बाइक गिराकर मारपीट की और उन्हें घर ले गए। जब परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गए। हेड कांस्टेबल बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि झगड़े में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर घटनाक्रम और आरोपों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ