वेनेजुएला में तबाही बढ़ी: आज फिर तीसरा भूकंप भी आया, मृतकों की संख्या 920 पहुंची, 51 हजार से ज्यादा लापता
वेनेजुएला में तबाही बढ़ी: आज फिर तीसरा भूकंप भी आया, मृतकों की संख्या 920 पहुंची, 51 हजार से ज्यादा लापता
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के बाद शनिवार को एक और भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। देश के उत्तरी तट के पास आए इस नए भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। इसके झटके राजधानी कराकास और माराके समेत कई इलाकों में महसूस किए गए।
वहीं, तीन दिन पहले आए भीषण भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। अब तक 3,360 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जबकि 51,700 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक 243 लोगों को जीवित मलबे से निकाला गया है। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
कई प्रभावित इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण स्थानीय लोग अपने परिजनों की तलाश के लिए खुद ही मलबा हटाने में जुटे हैं। हथौड़ों और अन्य उपकरणों की मदद से लोग ढही हुई इमारतों के मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार आ रहे झटकों से बचाव अभियान और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ