UGC एक्ट के विरोध के बाद भी सामान्य वर्ग की अनदेखी प्रजापत सहित ओबीसी के 11 उम्मीदवारों का सामान्य सीटों पर कब्जा
UGC एक्ट के विरोध के बाद भी सामान्य वर्ग की अनदेखी प्रजापत सहित ओबीसी के 11 उम्मीदवारों का सामान्य सीटों पर कब्जा
बीकानेर. नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब स्थिति दोनों ही पार्टियों की सामने आ गई है। दोनों ही पार्टियों की ओर से नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूचियां जारी की गई। इस सूची में भाजपा की कई सीटों पर विरोध भी अब खुलकर सामने आना शुरू हो गया है। इसमें सबसे बड़ा विरोध सामान्य की सीटों पर ओबीसी के प्रत्याशियों को मौका देने के बाद में आ रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा की 4 सीट में अशोक प्रजापत की चली इससे बोबरवाल का समाज मे कद बढ़ गया ।करीब एक दर्जन सामान्य सीटों पर ओबीसी के प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा विरोध वार्ड 38 में सामान्य की सीट पर अशोक प्रजापत को मौका देने के बाद खुलकर सामने आया है। यूजीसी रोलबैक जैसे मुद्दों के बाद अब कहीं ना कहीं यह मुद्दा भी चुनाव में हावी हो सकता है। इसका असर परिणाम पर तो क्या आएगा वह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल अभी सामान्य की सीटों पर ओबीसी को मौका देने पर विरोध शुरू हो गया है।
इन वार्डों की स्थिति
भाजपा में करीब एक दर्जन सामान्य सीटों पर ओबीसी जाती के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। इनमे वार्ड 6 संदीप गहलोत,
अशोक प्रजापत वार्ड 38,
टेकचंद गहलोत 18, वार्ड 24 मुरली पंवार, वार्ड 27 शिवचंद पड़िहार, वार्ड 30 भंवरलाल कुम्हार, वार्ड 51 पंकज गहलोत, वार्ड 54 उमाशंकर सोलंकी, वार्ड 67 हेमेंद्र भाटी, वार्ड 68 शंकरलाल तंवर तथा वार्ड 76 में विशाल सोनी को सामान्य की सीटों पर मौका मिला है।
क्या कहता है जातिगत समीकरण
भाजपा में सूची जारी होने के बाद जातीय समीकरण की बात करें तो इनमें 16 सीट ब्राह्मण, 7 सीट राजपूत, 5 सीट वैश्य, 3 ओसवाल, 1 माहेश्वरी, 1 अग्रवाल, 3 राजपुरोहित, 3 मुस्लिम, 1 सीट चारण, 1 सीट बिश्नोई को दी गई है। इसके अलावा माली समाज को 9 सीटें दी गई है। वहीं कुम्हार और जाट समाज को 6-6 सीटें, नाई समाज को 2 सीट दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ