दीपक पारीक का तूफानी दौरा, जगह-जगह हुआ स्वागत, वार्ड 73 में विकास का संकल्प दोहराया
दीपक पारीक का तूफानी दौरा, जगह-जगह हुआ स्वागत; वार्ड 73 में विकास का संकल्प दोहराया
बीकानेर। वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने तूफानी दौरा कर वार्डवासियों से मुलाकात की। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और जनसमर्थन जताया। दौरे के दौरान दीपक पारीक ने वार्डवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और वार्ड के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता के बीच मिल रहा स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने वार्ड 73 को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से युक्त वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से विकास के लिए एकजुट होकर आगे आने और कमल के फूल का बटन दबाकर समर्थन व आशीर्वाद देने की अपील की। दीपक पारीक ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी ताकत है और वार्ड 73 का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ