Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए दीपक अग्रवाल, बोले- “पापा को गले लगाना चाहता था, लगा नहीं पाया”, देखे वीडियो

Bansal sadi
3 months ago
श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए दीपक अग्रवाल, बोले- “पापा को गले लगाना चाहता था, लगा नहीं पाया”, देखे वीडियो

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए दीपक अग्रवाल, बोले- “पापा को गले लगाना चाहता था, लगा नहीं पाया”, देखे वीडियो 

बीकानेर। दुनियाभर में “बीकाजी” ब्रांड के जरिए बीकानेर का नाम रोशन करने वाले उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू की श्रद्धांजलि सभा में भावुक माहौल देखने को मिला। रविंद्र रंगमंच में आयोजित शोक सभा के दौरान उनके बेटे दीपक अग्रवाल अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए और मंच पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

श्रद्धांजलि सभा में दीपक अग्रवाल सहित पूरा परिवार मौजूद था। जब दीपक को मंच पर बुलाया गया तो वह भावुक नजर आए। उन्होंने जैसे ही बोलना शुरू किया, उनकी आवाज में दर्द साफ झलक रहा था। दीपक ने कहा, “मेरे मन में एक बात हमेशा रह गई। एंड मोमेंट पर भी मैं हिम्मत नहीं कर पाया… मैं अपने पापा को गले लगाना चाहता था… लेकिन लगा नहीं पाया…” यह कहते ही उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली और कुछ देर के लिए पूरे रविंद्र रंगमंच में सन्नाटा छा गया।

इसके बाद खुद को संभालते हुए दीपक ने कहा, “मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा और बीकानेर का नाम रोशन करता रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर लोग अपने पिता से खुलकर नहीं कह पाते कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं। दीपक ने मंच से भावुक होकर कहा, “आई लव यू पापा…” श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर के व्यापारिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा बीकाजी और हल्दीराम परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: