बीकानेर: एक बार फिर बढ़ी तिथि, अब इतनी तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर: एक बार फिर बढ़ी तिथि, अब इतनी तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का शेड्यूल दूसरी बार बदल दिया गया है। अब अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज आयुक्तालय ने सोमवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया। परिणाम के अभाव में बीए अंतिम सेमेस्टर के करीब 60 हजार अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 अक्टूबर को मेरिट और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। मूल दस्तावेजों की जांच और शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। पहली सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होगी, जबकि नया शिक्षा सत्र 5 नवंबर से शुरू होगा।
उधर, एमजीएयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल के अनुसार, बीए अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 13 अक्टूबर तक घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने से पीजी में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ