राजस्थान में महंगा हुआ सिलेंडर, जानें बीकानेर में कितने रुपए हुई बढ़ोतरी
राजस्थान में महंगा हुआ सिलेंडर, जानें बीकानेर में कितने रुपए हुई बढ़ोतरी
बीकानेर। सितंबर महीने की पहली तारीख को ही तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं। 1 सितंबर से देशभर के साथ-साथ राजस्थान में भी 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹9.50 की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, आम जनता और रसोइयों के लिए राहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में क्या हैं कमर्शियल LPG के नए दाम?
जयपुर में कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम अब बढ़कर लगभग ₹2,775 हो गया है (पहले ₹2,765.50)। जोधपुर में ₹9.50 और बीकानेर में कमर्शियल सिलेंडर पर ₹9.00 का इजाफा दर्ज किया गया है। उदयपुर में नया रेट बढ़कर करीब ₹2,843.50 के आसपास पहुंच गया है। वहीं, कोचिंग सिटी कोटा में भी व्यावसायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ