Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर देखा था नौकरी का विज्ञापन

Bansal
1 month ago
विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर देखा था नौकरी का विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर देखा था नौकरी का विज्ञापन

सीकर।  विदेश में नौकरी के नाम पर युवक से 5 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एड से युवक आरोपी के झांसे में आया। उसके बाद आरोपी ने रुपए ट्रांसफर करवाए। अब आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। साइबर थाना पुलिस अब इस मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है। इस संबंध में जीणमाता थाना इलाके के चौखा का बास निवासी नरेंद्र सिंह ने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया- सोशल मीडिया पर उन्होंने विदेश में नौकरी का एड देखा। एड पर दिए नंबरों पर उन्होंने कॉल किया तो कॉल करने वाले ने खुद को विदेश में नौकरी दिलवाने वाला एजेंट बताया और विदेश में अच्छी तनख्वाह की नौकरी का लालच देकर 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

इसके बाद आरोपी ने पहले तो युवक का फोन उठाना बंद कर दिया और फिर आखिर में अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया। काफी बार पीड़ित नरेंद्र के द्वारा आरोपी से कांटेक्ट करने की कोशिश की गई लेकिन कांटेक्ट नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत के बाद स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा शिकायत सीकर के साइबर पुलिस थाने में ट्रांसफर की गई। जिस पर अब साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया। मामले की जांच साइबर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: