Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव के साथ ज्यादती, मरने के बाद बिजली से जलाया

Bansal
5 months ago
83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव के साथ ज्यादती, मरने के बाद बिजली से जलाया

 83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव के साथ ज्यादती, मरने के बाद बिजली से जलाया

भीलवाड़ा। जिले में 83 लाख रुपए के बीमा क्लेम के लिए रची गई साजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद उसके शव को करंट लगाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला बीमा राशि हासिल करने के लिए किया गया फर्जीवाड़ा था। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया के अनुसार 7 मई की रात मांडल थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध शव अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो वहां गुजरात के अहमदाबाद जिले के नरोदा गांव निवासी चंपाबेन मौजूद मिलीं। उन्होंने बताया कि मृतक उनका 36 वर्षीय बेटा दीपक था।

ऐसे बनाई योजना
महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग दीपक का इलाज करवाने के बहाने उन्हें राजस्थान लेकर आए थे। रास्ते में वे लोग भीलवाड़ा के मालोला गांव में एक व्यक्ति के घर रुके। देर रात साथ आए लोग खाना खाने चले गए और इसी दौरान दीपक की मौत हो गई। बाद में लौटे लोगों ने महिला को कमरे के बाहर बैठा दिया और मौत को हादसा बताने की योजना बनाई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: