Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पुलिस पर बस चढ़ाने का मामला कोर्ट ने ड्राइवर को हत्या के प्रयास के आरोप से किया बरी

rk
2 months ago
पुलिस पर बस चढ़ाने का मामला कोर्ट ने ड्राइवर को हत्या के प्रयास के आरोप से किया बरी


पुलिस पर बस चढ़ाने का मामला कोर्ट ने ड्राइवर को हत्या के प्रयास के आरोप से किया बरी
बीकानेर। ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर बस चढ़ाने के प्रयास के मामले में न्यायाधीश रेणु सिंगला ने बस चालक को हत्या के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया, लेकिन खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का दोषी मानते हुए परिवीक्षा पर रिहा कर दिया।
मामला 22 फरवरी 2021 का है। यातायात शाखा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल हरिराम ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दी थी कि हल्दीराम प्याऊ के पास ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक बस को रोककर कार्रवाई करनी है। नाकाबंदी कर बस को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक बस लेकर निकल गया। बाद में पुलिस ने पीछा कर बस को जयपुर रोड पर रुकवाया और चालक भंवरलाल को पकड़ लिया।इस मामले में पुलिस ने चालक भंवरलाल के खिलाफ हत्या के प्रयास , सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों में सामने आया कि बस चालक ने पुलिसकर्मी पर बस चढ़ाने की कोशिश नहीं की और न ही किसी तरह का हमला किया। खुद परिवादी हरिराम ने भी जिरह में माना कि चालक ने सिर्फ बस रोकने के इशारे का उल्लंघन किया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: