Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत बीकानेर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली आयोजित

Bansal
7 hours ago
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत बीकानेर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली आयोजित


स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत बीकानेर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली आयोजित 
 बीकानेर।  शुक्रवार को बीकानेर रेल मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी, सिरसा, रतनगढ़, चूरू एवं सादुलपुर में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।इस दौरान नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को रेलवे परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने, रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छ रेलवे स्टेशन एवं स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर संबंधित स्टेशनों के अधिकारी, कर्मचारी, रेलवे कर्मी एवं अन्य उपस्थितजनों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: