युवक ने अपने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाड़ेला गांव के खेत में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंगलाराम मेघवाल निवासी बाड़ेला के रूप में हुई है और अपने ही खेत में उसने फांसी का फंदा लगा लिया। फिलहाल कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है परिजनों की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ