Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

इस पार्षद का हृदयघात से निधन, वार्ड  में शोक की लहर

Bansal
2 weeks ago
इस पार्षद का हृदयघात से निधन, वार्ड  में शोक की लहर

इस पार्षद का हृदयघात से निधन, वार्ड  में शोक की लहर

बीकानेर।  जिले के नोखा नगरपालिका के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद आसुराम नायक का हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नोखा में शोक की लहर छा गई है। वार्ड के लोगों और विकास मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को आसुराम नायक को अचानक सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हृदयघात से उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह नोखा लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोपहर तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आसुराम नायक करीब एक सप्ताह पहले नगरपालिका की पहली बैठक में भी शामिल हुए थे। उनके अचानक निधन से वार्ड के लोगों में शोक है। स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

विकास मंच के सुप्रीमो कन्हैयालाल झंवर ने पार्षद आसुराम नायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत पार्षद के प्रति संवेदना जताते हुए उनके निधन को दुखद बताया। आसुराम नायक के निधन से नोखा के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: