Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वार्ड-73 से रोमांचक हुआ मुकाबला, किसी विधानसभा से कम नहीं ये चुनाव

Bansal sadi
6 hours ago
वार्ड-73 से रोमांचक हुआ मुकाबला, किसी विधानसभा से कम नहीं ये चुनाव

वार्ड-73 से रोमांचक हुआ मुकाबला, किसी विधानसभा से कम नहीं ये चुनाव 

 -खुलासा खास 
बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क, बैठकों और प्रचार के दौर जारी हैं। इसी बीच शहर की सबसे चर्चित और हॉट सीटों में शुमार वार्ड नंबर 73 पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस वार्ड का चुनावी मुकाबला किसी विधानसभा चुनाव से कम नहीं दिखाई दे रहा है। वार्ड 73 के चुनाव को खास बनाने वाली सबसे बड़ी वजह यहां आमने-सामने खड़े प्रमुख प्रत्याशियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला के भतीजे अनिल को चुनाव मैदान में उतारा है। अनिल के मैदान में आने से कांग्रेस खेमे में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक लगातार उनके पक्ष में प्रचार करते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी इस वार्ड में मजबूत दांव खेला है। भाजपा के कद्दावर नेता दीपक पारीक चुनाव मैदान में हैं। पारीक की राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा समर्थक भी पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं और वार्ड में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस चुनाव को त्रिकोणीय बनाने में आनंद जोशी की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डूडी गुट से जुड़े माने जाने वाले जोशी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। उनके मैदान में उतरने से कांग्रेस और भाजपा दोनों के सामने चुनौती बढ़ गई है। राजनीतिक समीकरणों पर नजर रखने वालों का मानना है कि जोशी को मिलने वाला समर्थन चुनाव के परिणाम पर निर्णायक असर डाल सकता है। अनिल कल्ला के मैदान में होने से भाजपा के लिए ये चुनाव भी सीधे बीडी कल्ला से है। ऐसी स्थिति में ये कहा जाना गलत नहीं होगा की इस वार्ड का चुनाव किसी विधानसभा से कम नहीं है। 


 रोमांचक होने की उम्मीद 
वार्ड 73 में प्रत्याशियों की ओर से लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। मतदाताओं के बीच स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक समीकरणों और व्यक्तिगत संपर्कों की भी चर्चा है। यही वजह है कि हर दिन चुनावी तस्वीर बदलती नजर आ रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वार्ड 73 के मतदाता किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं। कांग्रेस के अनिल, भाजपा के दीपक पारीक और निर्दलीय आनंद जोशी के बीच मुकाबला जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आएगी, वैसे-वैसे और रोमांचक होने की उम्मीद है। फिलहाल वार्ड 73 पूरे बीकानेर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: