Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान में बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bansal
6 hours ago
राजस्थान में बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 

राजस्थान में बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जयपुर. नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान में स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिन छुट्टी रहेगी। खास बात यह है कि स्कूलों में दिवाली के मौके पर लगातार 12 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अगर आपको भी बैंक या किसी सरकारी दफ्तर में काम है या आप बच्चों की छुट्टियों के हिसाब से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां देखिए नवंबर में कब-कब छुट्टी रहेगी।
राजस्थान के स्कूलों में नवंबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में नवंबर में दिवाली के मौके पर 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग 2026-27 के अनुसार, ये छुट्टियां 4 नवंबर से 15 

नवंबर तक रहेंगी। इसके अलावा रविवार और गुरु नानक जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे। नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
सीकर: दस हजार कमाने वाले युवक के खाते में दस हजार करोड़ रुपए! मैसेज देखते ही युवक के उड़े होश; जानें पूरा माजरा
तारीख    छुट्टी का कारण
1 नवंबर    रविवार
4 से 15 नवंबर    दिवाली अवकाश
22 नवंबर    रविवार
24 नवंबर    गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबर    रविवार
सरकारी दफ्तरों में कब-कब रहेगी छुट्टी?
नवंबर 2026 में राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में त्योहारों और रविवार के चलते कई दिन छुट्टी रहेगी। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती पर सरकारी 

दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा हर रविवार को भी छुट्टी रहेगी।
तारीख    छुट्टी का कारण
1 नवंबर    रविवार
8 नवंबर    दिवाली और रविवार
9 नवंबर    गोवर्धन पूजा
11 नवंबर    भाई दूज
15 नवंबर    रविवार
22 नवंबर    रविवार
24 नवंबर    गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबर    रविवार
बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट
राजस्थान के बैंकों में त्योहारों और शनिवार-रविवार के कारण कई दिन कामकाज बंद रहेगा। नवंबर में बैंकों में कुल 10 दिन की छुट्टी रहने वाली है।
तारीख    छुट्टी का कारण
1 नवंबर    रविवार
8 नवंबर    रविवार और दिवाली
9 नवंबर    गोवर्धन पूजा
11 नवंबर    भाई दूज
14 नवंबर    दूसरा शनिवार
15 नवंबर    रविवार
22 नवंबर    रविवार
24 नवंबर    गुरु नानक जयंती
28 नवंबर    चौथा शनिवार
29 नवंबर    रविवार

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: