Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बाबा सुंदर गिरी की बरसी पर भंडारे का आयोजन, विधायक जेठानंद व्यास ने संतों का किया सम्मान

Bansal
2 months ago
बाबा सुंदर गिरी की बरसी पर भंडारे का आयोजन, विधायक जेठानंद व्यास ने संतों का किया सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बाबा सुंदर गिरी की बरसी के अवसर पर सोमवार को उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमहंत सुभाष गिरी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने समाधि स्थल पहुंचकर संतों के साथ समाधि पूजन में सहभागिता निभाई। विधायक ने उपस्थित संत-महात्माओं का शॉल ओढ़ाकर एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधायक निधि से समाधि स्थल सहित आसपास के आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के अंत में संतों, श्रद्धालुओं एवं आमजन ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के अनुसार रात्रि में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: