बीकानेर: देर रात महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीछवाल स्थित कॉलोनी में देर रात एक महिला अपने निवास स्थान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटकी मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस और सामाजिक सेवा संस्थाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस की निगरानी में शव को नीचे उतरवाकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयने के बाद मोर्चरी में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना देर रात करीब 2:30 बजे मिली। मृतका की पहचान कंचन कंवर के रूप में हुई है। आधार कार्ड के अनुसार उनका पता धनधान, जिला सीकर बताया गया है। महिला के कमरे में फंदे से लटके होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ