खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावोंं को लेकर अब चुनावी चौसर सज गयी है। कल 4 सितंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आज 3 सितंबर को नामांकन वापसी की अङ्क्षतम तारीखा थी। जिसमें कई वार्डो में प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन की वापसी हुई है तो कई वार्डो में बागी उम्मीदवार पार्टियों की चिंता बढ़ा रहे हे। 80 वार्डो के लिए कुल 607 नामांकन हुए थे।
जिनमें समीक्षा के दौरान 136 नामांकन खारिज हो गए थे। जिसके बाद आज अंतिम दिन तक 74 लोगों ने पर्चा वाापिस ले लिया है। ऐसे में अब 80 वार्डो के निगम चुनावों में अब 373 प्रत्याशी मेदान में रहें है। वहीं भाजपा के एक प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हुआ है। बीकानेर में 373 उम्मीदवार मैदान में है। जिनमें पार्टियों के अलावा रहे उम्मीदवारों को कल चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ