Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय दरवाजे में फंसा स्कूल बैग, पहिए की चपेट आने से मासूम की मौत

rk
2 weeks ago
बीकानेर: दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय दरवाजे में फंसा स्कूल बैग, पहिए की चपेट आने से मासूम की मौत

बीकानेर: दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय दरवाजे में फंसा स्कूल बैग, पहिए की चपेट आने से मासूम की मौत 

 
 बीकानेर। नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन जसरासर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। जानकारी के अनुसार, जसरासर निवासी शौर्य (7) पुत्र लोकेश कुमार बुधवार को करीब 45 दिन बाद स्कूल खुलने पर उत्साह के साथ पढ़ने गया था। दोपहर में स्कूल की बस उसे घर के सामने छोड़ने पहुंची। जैसे ही वह बस से उतरने लगा, उसका बैग दरवाजे की कुंडी में फंस गया। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे शौर्य संतुलन खोकर नीचे गिर गया और बस के पहिए की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार शौर्य अपनी बड़ी बहन खुशबू के साथ रोज स्कूल जाता था। बुधवार को भी दोनों साथ लौट रहे थे। खुशबू पहले उतर गई, जबकि शौर्य का बैग दरवाजे में फंस गया। आरोप है कि चालक ने बिना यह सुनिश्चित किए कि सभी बच्चे सुरक्षित उतर चुके हैं, बस आगे बढ़ा दी। इससे शौर्य करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटता चला गया। बस में बैठे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जसरासर थानाधिकारी  ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने संबंधित निजी स्कूल की बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: