Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: कैटरिंग करने वाले युवक से मारपीट, जातिसूचक गालिया देने का आरोप

rk
2 months ago
बीकानेर: कैटरिंग करने वाले युवक से मारपीट, जातिसूचक गालिया देने का आरोप

बीकानेर: कैटरिंग करने वाले युवक से मारपीट, जातिसूचक गालिया देने का आरोप

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में कैटरिंग का कार्य करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। परिवादी सुखराम मेघवाल, निवासी सलुंडीया गांव, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह विष्णु कैटर के नाम से शादी-विवाह में कैटरिंग का कार्य करता है। घटना 31 मार्च की शाम की है, जब वह मोटरसाइकिल से नोखा से अपने गांव लौट रहा था।

रास्ते में डूडी खेड़ी स्थित एक दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान लालचंद जाट और बीरबल मोटरसाइकिल पर आए और उसकी बाइक रुकवाई। थोड़ी देर बाद सूरजपाल, जो स्वयं भी कैटरिंग का काम करता है, मौके पर पहुंचा और परिवादी के साथ कथित रूप से जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने कहा कि उसने अन्य कैटरिंग कार्य करने वाले लड़कों को क्यों बुलाया, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई। परिवादी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: