Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: करोड़ों की हेरोइन तस्करी मामले में कैटरिंग बॉयज दोबारा रिमांड पर, अब पुलिस करेगी ये

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर: करोड़ों की हेरोइन तस्करी मामले में कैटरिंग बॉयज दोबारा रिमांड पर, अब पुलिस करेगी ये

बीकानेर: करोड़ों की हेरोइन तस्करी मामले में कैटरिंग बॉयज दोबारा रिमांड पर, अब पुलिस करेगी ये 
बीकानेर। बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए आई 70 करोड़ रुपए की हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए केटरिंग बॉयज राहुल रावत और प्रशांत कन्याल को कोर्ट में पेश कर 11 मई तक दोबारा रिमांड पर लिया गया है। मामले के मुख्य कड़ी और घायल तस्कर खेताराम मेघवाल का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को मौके से उसके पीठू बैग से दो और स्कूटी की डिग्गी में एक पैकेट में 14 किलो हेरोइन मिली थी जिसकी कीमत 70 करोड़ रुपए बताई गई। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर राहुल और प्रशांत के सामने बिठाया जाएगा।
जांच अधिकारी और खाजूवाला एसएचओ सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि तीनों को आमने-सामने कर अब तक मिली जानकारियों की तस्दीक की जाएगी। खेताराम की तबीयत में सुधार है और चिकित्सकों की अनुमति के बाद उसे हिरासत में लिया जाएगा। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना पाली निवासी राकेश प्रजापत फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 
पाकिस्तानी तस्करों ने खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से 14 किलो हेरोइन गिराई थी। 21 अप्रैल को पाली निवासी खेताराम मेघवाल इसे स्कूटी से लेकर जा रहा था, तभी पूगल-खाजूवाला रोड पर उसकी स्कूटी नील गाय से टकरा गई। हादसे में घायल खेताराम को पीबीएम भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके पर स्कूटी की डिग्गी और बैग से 14 किलो हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपए है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: