युवती से बदसूलकी कर परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज
युवती से बदसूलकी कर परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जाखासर की रोही में 5 अक्टूबर की रात को हुए विवाद में 19 वर्षीय सुमित्रा पुत्री कालूराम बावरी, निवासी जाखासर नया, हाल निवासी सोनियासर मीठिया ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट देकर छह लोगों पर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके दादा चंद्राराम बावरी ने जाखासर नया की उत्तरादी रोही में खेत काश्त पर ले रखा है, जहां उनका परिवार ढाणी बनाकर रहता है। 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे वह अपने पिता कालूराम, भाइयों विक्रम व सुरेश और चाचा मंगलाराम के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दादा के खेत में खला निकालने पहुंची थी। काम पूरा होने के बाद रात करीब 11 बजे सभी सोनियासर मीठिया के लिए रवाना हुए। आरोप है कि प्रेमसिंह के खेत के पास मनोज, परताराम मेघवाल और शीशपालसिंह ने हाथों में लाठियां लेकर उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद शीशपालसिंह ने फोन कर नरपतसिंह, उसके बेटे ईश्वरसिंह और जसवंतसिंह को मौके पर बुला लिया।
सुमित्रा के आरोपों के अनुसार, सभी आरोपियों ने उसके पिता, चाचा और भाइयों के साथ मारपीट की तथा उसके साथ भी बदसलूकी करते हुए मारपीट की, जिससे परिजनों को चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए सुमेर सिंह के साथ भी धक्का-मुक्की कर उसे धमकाया गया। परिवादिया ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंपी है। गौरतलब है कि इसी घटनाक्रम को लेकर शनिवार शाम को शीशपाल सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हिरण का शिकार करने, बंदूक तानने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। अब दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर भी मामला दर्ज होने से यह प्रकरण परस्पर दर्ज मुकदमों का बन गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ