युवक के सज्ञथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफ़ोड, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़। सेरुणा थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक के साथ मारपीट करके गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने की वारदात सामने आई है।परिवादी मनोज बाना पुत्र लिछमणराम बाना ग्राम राजेडू ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसका खेत लिखमीसर उतरादा गाव के मोहन लाल पुत्र लूमबाराम जाखड़ के खेत के पास में है। परिवादी वेटनरी कम्पाउडर का कोर्स कर रखा है ओर कतरियासर गाँव में पशुओ का उपचार का काम करता है। दिनांक 10 अक्तूबर की रात को परिवादी 12 बजे केंपर गाड़ी लेकर कतरियासर से लिखमिसर होते हुए बापेऊ बिदासरिया के रास्ते से खेत जा रहा था मोहन लाल के खेत से 1 किलोमीटर पहले सरकारी मैदान के पास गाड़ी खराब हो गई। रात को लगभग 12 बजे का समय था ओर गाड़ी को ठीक करने की कोशिश कर रहा था इतने में मोहन लाल ओर उनका पुत्र हँसराज और अन्य लोग आए और पुराने किस बात को लेकर गाली गलोच करने लगे और उसके साथ मारपीट की गई ओर गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मोहन लाल, शंकर लाल हंसराज रामप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ