एक वर्ष पहले गाडिय़ों से टक्कर मारने का मामला, 2500 रूपए का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खुलासा न्यूज,बीकानेर। एक साल पहले कैंपर गाड़ी को टक्कर मारते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने इनामी को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 3 जलाई 2025 को परिवादी विकास ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह व्यास कॉलोनी में मेरी कैंपर गाड़ी से खड़ा था। इस दौरान आरोपी एकराय होकर आए और मेरी कैंपर गाड़ी को गाडिय़ों से टक्कर मारी। आरोप लगाया था कि आरोपियोंं ने उसके साथ लाठी, सरियों से मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ाजंच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने सूचनाएं एकत्रित की और मामले में फररा चल रहे 2500 रूपए के इनामी को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने नोखा थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवलाल कस्वां को गिरफ्तार किया है। जिस पर मामले में फरार होने के चलते 2500 का इनाम घोषित किया गया था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, जगदीश कुमार, हरफूल, मनराम शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ