बीकानेर: सोफिया तिराहा के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
बीकानेर: सोफिया तिराहा के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उड़ीसा निवासी एवं वर्तमान में कुचीलपुरा में रहने वाले देबेंद्र जेना ने व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 18 जून को सोफिया तिराहा के पास एक वेगनार कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी ने कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर वेगनार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ