Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर चक्काजाम का आह्वान, लगाए गंभीर आरोप

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर:  ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर चक्काजाम का आह्वान, लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर:  ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर चक्काजाम का आह्वान, लगाए गंभीर आरोप
 
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने सरकार और प्रशासन पर क्षेत्र की जनता की चिकित्सा सुविधाओं को लेकर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आज युवाओं से चक्काजाम का आह्वान किया है।  बाना ने कहा कि 5 अगस्त को ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रशासन ने कई मांगों को लेकर आश्वासन दिए थे, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बावजूद उन पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन अभी तक ठीक नहीं करवाई गई है। वहीं अस्पताल में लगाए गए वेंटिलेटर के रेगुलेटर तक उपलब्ध नहीं हैं। बाना ने ऑन-कॉल डॉक्टरों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
 
बाना के अनुसार, तैनात चिकित्सकों में से एक चिकित्सा प्रभारी हैं, जो नियमित बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यस्त रहते हैं। दूसरे चिकित्सक को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का दावा किया, जबकि तीसरे चिकित्सक के श्रीडूंगरगढ़ में नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहने का आरोप लगाया।
 
 आरोप लगाया कि श्रीडूंगरगढ़ के दो चिकित्सकों को राजनीतिक पहुंच के चलते बीकानेर डेपुटेशन पर लगाया गया है और प्रशासन उन्हें वापस श्रीडूंगरगढ़ लाने में भी नाकाम रहा है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन देकर युवाओं को गुमराह किया गया है। इसी के विरोध में आज पूरे क्षेत्र के युवाओं से चक्काजाम का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि क्षेत्र की जनता अब अपनी चिकित्सा सुविधाओं और ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर जागरूक हो चुकी है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: