Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग, बार एसोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Bansal
6 months ago
सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग, बार एसोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


खुलासा न्यूज,बीकानेर।  बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आज जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि जिला न्यायालय बीकानेर में विभिन्न तारीखों पर असामाजिक तत्वों एवं खतरनाक अपराधियों का आवागमन निरंतर बना रहता है। साथ ही हाल ही में न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकियां भी प्राप्त हुई हैं, जिससे अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है। इसके अतिरिक्त न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी अत्यधिक प्रभावित रहती है, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।

 


बार एसोसिएशन ने मांग की कि न्यायालय समय के दौरान परिसर में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाएं अथवा गश्त लगवाई जाए तथा नए व पुराने न्यायालय परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु उचित प्रबंध किए जाएं। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित द्वारा पुलिस अधीक्षक बीकानेर के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के लिये भी धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के द्वारा नशे पर किये गये प्रहार से बीकानेर के युवाओं के भविष्य एवं सेहत पर सकारात्म प्रभाव पडेगा।

 


इस अवसर पर सचिव हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह, भंवर लाल बिश्नोई, सुखदेव व्यास, रूपेंद्र सिंह, रामनिवास विश्नोई, ताराचंद उपाध्याय, मनीष सांखला सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajsthan
Share: