Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

देर रात बेकाबू होकर पलटी बस, 3 की मौत, 23 घायल, हाथ जोड़कर पति को बचाने की गुहार लगाती रही महिला

rk
4 weeks ago
देर रात बेकाबू होकर पलटी बस, 3 की मौत, 23 घायल, हाथ जोड़कर पति को बचाने की गुहार लगाती रही महिला

देर रात बेकाबू होकर पलटी बस, 3 की मौत, 23 घायल, हाथ जोड़कर पति को बचाने की गुहार लगाती रही महिला

कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें छह-सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा फोरलेन हाइवे पर देर रात करीब 11.40 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार एक यात्री बस अहमदाबाद से वाया कोटा कोटा होकर भिंड-मुरैना की ओर जा रही थी। इसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इसी दौरान रानपुर थाना क्षेत्र के आंवली-रोजड़ी के पास निजी बस का शीशा अचानक तड़क गया, जिससे तेज आवाज हुई और यात्रियों में घबराहट फैल गई। इससे ड्राइवर का ध्यान भंग हो गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करके दूसरी साइड जाकर तेज धमाके के साथ पलट गई।

इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार शुरू हो गई। एक घायल महिला ने बताया कि यह बस मार्ग में मिड-वे पर कुछ देर के लिए रुकी थी, जहां यात्रियों ने भी विश्राम किया। हादसे के करीब 15 मिनट पहले ही बस का ड्राइवर चेंज हुआ था, जिससे कुछ यात्रियों को आशंका भी हुई। महिला बार-बार हाथ जोड़कर अपने पति को बचाने की गुहार लगाती रही और रोती-बिलखती रही। उसने बताया कि हादसे के समय उसका पति केबिन में सो रहा था और अचानक हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: