Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: शहर के इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा चार महिलाओं को किया गिरफ्तार, देखे वीडियों

Bansal sadi
1 month ago
बड़ी खबर: शहर के इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा चार महिलाओं को किया गिरफ्तार, देखे वीडियों

बड़ी खबर: शहर के इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा चार महिलाओं को किया गिरफ्तार, देखे वीडियों
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित राजनगर पेट्रोल पंप के सामने एक कमर्शियल बिल्डिंग में संचालित गोल्डन स्पा सेंटर पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक सहित चार महिलाओं को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया। कार्रवाई सीओ सदर शालिनी बजाज और जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिलने पर टीम ने दूसरी मंजिल पर स्थित स्पा पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्पा संचालक सहित तीन अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा रही हैं।तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा के कमरों में पलंग और बिस्तर मिले। वहीं बिस्तरों और तकियों के नीचे आपत्तिजनक पैकेट तथा डस्टबिन से इस्तेमाल की हुई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिससे अनैतिक गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति कराए जाने की शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल स्पा सेंटर को सीज कर दिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: