बड़ी खबर: दो बहनों को युवक होटल में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों बनाकर किया ब्लैकमेल
बड़ी खबर: दो बहनों को युवक होटल में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों बनाकर किया ब्लैकमेल
बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में सोमवार को मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ताओं के पिता ने दी रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रेल को सुबह करीब 11.30 बजे उसकी दो पुत्री कपड़े आदि सामान खरीदने आई थी। तब भंवर लाल नाम का व्यक्ति मिला, उसने जान-पहचान बताकर दोनों पुत्रियों को एक होटल में ले गया, वहां ले जाकर कुछ खिलाया
पिलाया। इसके बाद वह उन्हें एक ठिकाने पर ले गया। वहां उसने छोटी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया, उसने विरोध करते हुए रोना शुरू किया, तो छोड़ दिया। बाद में बड़ी पुत्री को जबरन शीतल पेय पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे, वीडियो बनाया और बलात्कार किया। तीन घंटे बाद उसने दोनों पुत्रियों को चुपचाप गांव जाने को कहा और जान से मारने की धमकियां दीं। धमकियों के डर से दोनों ने घर पर आकर घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी
भंवरलाल ने 4 मई को पुत्री को फिर से बुलाया और उसी ठिकाने पर ले जाकर दोबारा बलात्कार किया। इस घटना के बाद उसकी पुत्री गुमसुम और डरी रहने लगी।
इसी बीच घनश्याम नामक एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजे। उसने ये फोटो और वीडियो अन्य रिश्तेदारों को भी भेजे। पुत्रियों ने इन फोटो के बारे में सुनकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें समझाया और कानूनी कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ