बडी खबर: हाईवे के किनारे खड़े टैकर में लगी अचानक लगी भीषण आग, दमकालों से आग पर काबू पानीे की कोशिश जारी
बडी खबर: हाईवे के किनारे खड़े टैकर में लगी अचानक लगी भीषण आग, दमकालों से आग पर काबू पानीे की कोशिश जारी
लूणकरणसर। महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे के पास शनिवार सुबह 11 बजे के करीब मेगा हाईवे किनारे बनी चार दीवारी में खड़े एक टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर में ज्वलनशील केमिकल होने की सूचना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए बीकानेर और सूरतगढ़ से पहुंची तीन दमकलें लगातार प्रयास कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के चेंज पॉइंट से 500 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब दो घंटे से टैंकर धधक रहा है, वहीं दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रुकवा दिया। टैंकर के नजदीक स्थित होटल और शराब की दुकान को भी खाली करवाए जाने की सूचना है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौके पर लूणकरणसर वृताधिकारी रणवीर सिंह, तहसीलदार अजय कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौजूद है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
टैंकर में बेंजीन केमिकल होने की सूचना
टैंकर में बेंजीन नामक रसायन भरा होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बेंजीन एक रंगहीन और अत्यंत ज्वलनशील रसायन है। इसके कारण आग लगने की स्थिति में गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
जहरीले धुएं के चलते बरती जा रही सतर्कता
ज्वलनशील रसायन में लगी आग और उससे निकलने वाले धुएं के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य होने तक यातायात रोककर रखा गया है। मौके पर मौजूद दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ