Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मकान में लगी भीषण आग,फ्रिज, टीवी और नकदी सहित सारा सामान खाक; दिवाली के बाद तीन बहनों की शादी थी

Bansal
6 hours ago
मकान में लगी भीषण आग,फ्रिज, टीवी और नकदी सहित सारा सामान खाक; दिवाली के बाद तीन बहनों की शादी थी

मकान में लगी भीषण आग,फ्रिज, टीवी और नकदी सहित सारा सामान खाक; दिवाली के बाद तीन बहनों की शादी थी
देशनोक देशनोक के वार्ड नंबर 10 स्थित अगुणा पट्टा, मूंधड़ा कुआं क्षेत्र में  देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गिरधारी राम नायक पुत्र रूपाराम के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा तमाम घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी तुरंत मौके पर एकत्र हो गए।
तीन बहनों की शादी की खुशियों में भंग
आग की इस विनाशकारी लपटों में कमरे में रखा फ्रिज, टीवी, बिस्तर, कपड़े, नकदी, जेवरात, लोहे की पेटियां और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए। सबसे दुखद बात यह रही कि परिवार में दिवाली के बाद तीन बहनों की शादी तय थी। शादी समारोह के लिए बड़ी तिनका-तिनका जोडक़र जुटाया गया सारा सामान भी इसी कमरे में रखा हुआ था, जो इस अग्निकांड में जलकर राख हो गया।
दमकल की टीम ने पाया काबू, कारण अस्पष्ट
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका देशनोक की दमकल टीम फायरकर्मी मनोहर दान, विक्की उर्फ बाबूलाल और शंभू दान के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब 30 से 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: