Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 4 दिनों में कर ली इतनी बंपर कमाई

rk
5 months ago
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 4 दिनों में कर ली इतनी बंपर कमाई

'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 4 दिनों में कर ली इतनी बंपर कमाई

बॉलीवुड। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में ही फिल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए नेट की दमदार ओपनिंग की थी, हालांकि कई जगहों पर मॉर्निंग शो रद्द होने के बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद अगले तीन दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। सैकनिल्क के मुताबिक, 26 जनवरी को यानी रिलीज के चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अकेले 59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस दिन हिंदी में फिल्म ऑक्यूपेंसी रेट 64.27% रही। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के दौरान कुल 180 करोड़ रुपए नेट यानी 212.5 करोड़ रुपए ग्रॉस की कमाई कर ली है।

वहीं इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा बरकरार है। विदेशी बाजारों में फिल्म ने अब तक करीब 4.3 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 251 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, जिसके साथ ही ऑफिशियल नेट बॉक्स ऑफिस का आँकड़ा 193.48 करोड़ रुपए हो गया है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: